फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश और दीप का राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 31 मार्च से जमशेदपुर झारखंड में होने जा रही राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए नगर के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित दोनों खिलाड़ी 28 मार्च को झारखंड को रवाना होंगे।
विज्ञापन


पावर लिफ्टिंग कोच भगवंत सिंह खोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 मार्च से चार अप्रैल तक जमशेदपुर झारखंड में होगी। उन्होंने बताया कि 74 किलो भार वर्ग में राजेश खोलिया और 83 किलो भार वर्ग में दीप कमल अल्मिया का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

पिछले वर्ष हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ी पदक जीत चुके हैं। बीते दिनों काशीपुर में हुए ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का चयन होने पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, कोच भगवंत सिंह खोलिया, भाजयुमो अध्यक्ष महेश नयाल, लियाकत अली खान, हरीश बनौला, जय प्रकाश रावत आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें