फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए बेताब: अजय भट्ट 

Mon, 11 Mar 2019 12:44 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर राज्य की पांचों सीटों पर विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा साहसी प्रधानमंत्री देश को पहली बार मिला है और जनता उन्हें दोबारा पीएम बनाने के लिए बेताब है। 
विज्ञापन


यहां बाड़ी बगीचा में भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता परमाणु बम की तरह हैं जिनके बलबूते पर पार्टी ने विधानसभा चुनावों में 57 सीटों पर कब्जा किया था। पिछले लोकसभा चुनावों में राज्य की पांचों सीटें भाजपा ने जीती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा के लिए न देश को झुकने देंगे और न मिटने देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भाजपा दो सीटों से 282 सीटों वाली पार्टी बन गई थी जो इस बार के चुनावों में 382 सीटें हो जाएंगी। 

क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य में भी अभूतपूर्व कार्य चल रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें