फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में उपेक्षित नौलों की नहीं ली जा रही सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक जमाने में अल्मोड़ा शहर में प्राकृतिक जल स्रोत नौले पेयजल व्यवस्था का मुख्य आधार थे पर अब कई नौले बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं। जिनके सुधारीकरण के लिए कोई काम नहीं हुआ है। मात्र सात नौलों का ही अब तक जीर्णोद्धार हो सका है
विज्ञापन


शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक जमाने में 365 नौले हुआ करते थे। जनता इन नौलों का ही पानी लोग उपयोग में लाती थी, पर घर-घर पेयजल लाइन पहुंचने के बाद नौले उपेक्षित हो गए। जिस कारण नगर क्षेत्र में नौले अस्तित्व खोते जा रहे हैं। कई स्थानों पर नौले अतिक्रमण की चपेट में आकर समाप्त हो गए हैं। वर्तमान में शहर क्षेत्र में करीब 50 नौले ही रह गए हैं। इनमें से आधा दर्जन नौले तो ठीक स्थिति में है, लेकिन तीन दर्जन नौले काफी बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं।

जल संस्थान ने पिछले साल शहर क्षेत्र में नौले के सुधारीकरण की योजना बनाई। इसके लिए विधायक निधि से पांच लाख और जिला योजना से सात लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि इस धनराशि से हाथी नौला, टम्टा मोहल्ला स्थित नौले, चंपा नौला, ओढख़ोला नौला, भनारी नौला, अमेहर नौला, लक्ष्मेश्वर, कर्नाटकखोला स्थित नौले का सुधारीकरण कर लिया गया है। अगले वित्तीय वर्ष में 10 और नौले के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बजट स्वीकृत होने पर सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें