फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अणां में फल संरक्षण का एक माह प्रशिक्षण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। जन शिक्षण संस्थान का सुदूरवर्ती गांव अणां में फल संरक्षण का एक माह को प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए राज्य सहकारी बैंक के प्रतिनिधि आनंद बिष्ट ने महिलाओं से फलों का मुरब्बा, जेली, अचार बनाकर बेचने और आर्थिक स्थित मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन


जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की स्वरोजगार परक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सह कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने महिलाओं को संस्थान की स्वरोजगार परक योजनाओं, सीटीजन कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी।

वहां प्रशिक्षक आनंद सिंह शाही, कार्यक्रम संयोजक ठाकुर सिंह रावत, पुष्कर मेहता, मदन सिंह किरमोलिया, गोपाल सिंह किरमोलिया, पूरन सिंह, गीता किरमोलिया, प्रेमा, गीता बिष्ट, रीता रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें