सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के आह्वान पर बुधवार को भी बैंक समेत विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारी हड़ताल पर रहे। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर विभिन्न संगठनों की गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को कई कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है और संविदा कर्मियों को उनके काम के हिसाब से वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन देने, ठेका प्रथा बंद करने, श्रम कानून को कठोरता से लागू करने आदि मांगें रखीं। धरने पर जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन संगठन ने भी शिरकत की और चार माह तक पेयजल निगम में अधिकारी, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। धरने पर भोजनमाता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल रहे और उन्होंने आशा, भोजनमाता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को श्रमिक का दर्जा देने की मांग की।
सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के दिनेश पांडे, नवीन आर्या, कमला जोशी, सुनीता पांडे, शहनवाज ने संबोधित किया। अध्यक्षता देवेंद्र सिंह फर्त्याल ने और संचालन आरपी जोशी ने किया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों से जुड़े कर्मचारी आनंद रावत, किशन सिंह, देवीदत्त, मोहन चंद्र पांडे, किशन ढैला, प्रेमा देवी, कमला चौधरी, नीमा जोशी, आनंद मेहरा, दीपा भंडारी, इंद्रा भंडारी, हेमा नगरकोटी, हरीश सनवाल, देवीदत्त भट्ट, किशन सिंह, किरन, आशा जोशी आदि शामिल रहे।
प्रधान डाकघर के बाहर प्रदर्शन करते हुए डाक कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहने का संकल्प भी लिया। प्रदर्शन करने वालों में मंडलीय सचिव एनडी पांडे, पीसी कांडपाल, पीसी मिश्रा, बीपी डंगवाल, गोविंद सिंह, आनंद सिंह, काजल चौहान, तनुजा बिष्ट, पूरन पांडे, नवीन जोशी, दीपेश आर्या, निर्मल कांडपाल, एचसी पंत, शंकर लाल, दीपक मेहता, गोपाल राम, हरिनंदन, दीप डंगवाल, दर्शन नेगी, मान्यवर तिवारी, बाली राम, विशाल साह, चंद्रन बिष्ट समेत काफी संख्या में डाक कर्मी मौजूद थे। अध्यक्षता भवानी गुंज्याल और संचालन अमृता बिष्ट, स्वती डंडरियाल, आलोक वर्मा और टीएस बगडवाल ने किया।