फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु प्रदर्शनी में भागीरथी का पशु अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पशुपालन विभाग की ओर से विकास खंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी में गढ़सेर की भागीरथी तिवारी के पशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डीएम रंजना राजगुरु ने प्रदर्शनी में अव्वल पशु पालक को आकर्षक इनाम और प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


शुभारंभ करते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र के लोगों की पशु पालन के प्रति अच्छी रुची है। उन्होंने पशु पालकों से अपने जानवरों को लावारिस न छोड़ने को कहा। ग्राम भकुनखोला, बयालीसेरा, गडसेर, मटेना, जिनखोला, बन्ड के पशुपालकों के पशुओं द्वारा पशु प्रदर्शनी में भाग लिया गया।

वहां जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, डॉ. मृगेश चौधरी, आर चन्तोला, कमल तिवारी, गोविंद सिंह खाती, ज्योति पूना, हिमांशु पाठक, मयंक मैठानी, विजय कुमार, ग्राम प्रधान नवीन ममगई, हिमालय ट्रस्ट के सदन मिश्रा, मंजू बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें