फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरखोड़ा के युवक की रामनगर में हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील के अंतर्गत बजरखोड़ा (सराईखेत) निवासी एक युवक की रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के परिजनों ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता का कहना है कि बेटे को पहले से ही धमकियां मिल रही थीं और पीपलपानी के बाद वह रामनगर जाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


बजरखोड़ा (सराईखेत) निवासी मोहन राम का कहना है कि एक माह पहले उसका बेटा रमेश राम (27) रोजगार की तलाश में रानीखेत गया था। वह रानीखेत में वेल्डिंग का काम सीख रहा था। रमेश राम ने 27 नवंबर को अपनी पत्नी मंजू से घर पर बात की और एक दो दिन में घर लौटने को कहा, लेकिन वह घर नहीं लौटा।

परिजनों ने 29 नवंबर को रमेश राम के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। 30 नवंबर की शाम को रामनगर कोतवाली पुलिस ने मोहन राम को फोन कर बताया कि उसका पुत्र रमेश राम संदिग्ध हालत में कोतवाली गेट के पास पड़ा है। परिजनों के रामनगर पहुंचने तक रमेश राम की मौत हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर वह अपने घर लौट आए। मोहन राम ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र रमेश राम की हत्या की गई है।
विज्ञापन


मृतक रमेश राम की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि उसके फोन पर एक अनजान व्यक्ति लगातार फोन करके उसके पति रमेश राम की हत्या करने की धमकी दे रहा था। अज्ञात व्यक्ति मंजू देवी से रमेश राम के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात कह रहा था। उसने रमेश राम से उस महिला से संबंध खत्म नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मंजू देवी ने इस मामले में किसी महिला के भी शामिल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें