फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के तीन दर्जन से अधिक गांवों में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। हैंडपंपों और स्रोतों में तड़के से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। इसके बावजूद उन्हें जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। ठंड के दिनों में पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


गुलार-करगेत पेययजल योजना से सल्ट विकासखंड के सकरखोला, घसकोट, मैठानी, देवायल, पोखरी, वैला, करगेत, कालीगांव, नकुचिया, मवलगांव, देवीखाल, रणथंबल, मौलेखाल, शशिखाल, जालीखान, कपड़ाढैया, तहसील चौक, तहसील परिसर, प्रेमनगर, मौहरखेत आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है।

इन दिनों पेयजल योजना के पाइप लाइन की जगह बदली जा रही है। इस कारण पांच दिनों से योजना में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों ने जलापूर्ति जल्द सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें