भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के दूरस्थ रीठा महादेव में ग्रामीणों ने बैठक करके आठ वर्ष पूर्व स्वीकृत सैलापानी-उणीमहादेव-वनघट मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताई और दो माह के भीतर निर्माण पूरा नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा वर्षों से निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से सड़क का लाभ भिकियासैंण और ताड़ीखेत क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सीलापानी से वनघट तक दस किमी सड़क का शेष तीन किमी निर्माण दो माह में नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से विनायक क्षेत्र से रानीखेत की दूरी भी काफी कम हो जाएगी।
बैठक में उणुली, चापड़, बौली, सिंगोली, खैरिया, खनोलिया, जाल, वनघट के ग्रामीणों सहित पूर्व ब्लाक प्रमुख भिकियासैंण भगवती रिखाड़ी,ज्येष्ठ उप प्रमुख ताड़ीखेत चंद्रशेखर,रणजीत नेगी, कमलादेवी, हंसी देवी,उमा देवी,गिरधर सिंह,नंदाबल्लभ, जगदीश राम, कमलेश, बालमसिंह,चंदन सती, राजेंद्र, विजय, ललित मोहन आदि मौजूद थे।
फोटो: (31एएलएम21पी)