फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में स्काउटिंग अनिवार्य रुप से संचालित करें: चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत स्काउट और गाइड जिला कार्यकारिणी की चौघानपाटा स्थित स्काउट कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हर्ष बहादुर चंद ने कहा कि स्काउटिंग शैक्षिक गतिविधियों का ही एक भाग है जिसे प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से संचालित करना है। प्रत्येक विद्यालय छात्र-छात्राओं को स्काउट शिविरों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने जिले में स्काउट गतिविधियों की सराहना की। विभिन्न विकासखंडों के ब्लॉक सचिवों ने अपने-अपने ब्लॉकों की आख्या और जिला सचिव पूरन सिंह अल्मियां ने जिले की आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर शंकर सिंह भैसोड़ा को जिला उप सचिव नियुक्त किया गया। अध्यक्षता जीवन चंद्र गुप्ता और संचालन जिला सचिव पूरन सिंह अल्मिया ने किया।

इस मौके पर लमगड़ा के खंड शिक्षाधिकारी दिनेश सिंह रावत, जीआईसी हवालबाग के प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राम सिंह नेगी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त जगननाथ गोस्वामी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) दिगंबर फुलोरिया, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डा. सरिता कुल्याल ने विचार रखे। बैठक में शंकर सिंह भैसोड़ा, तारा सिंह बिष्ट, रमेश लाल वर्मा, कैलाश जोशी, मीनाक्षी जोशी, पूरन चंद्र पांडे, मोहन चंद्र भट्ट, शेर राम टम्टा, चंदन सिंह रावत, रेवती बिष्ट, दीप्ति रावत, पूजा सिंह, दिनेश पांडे, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें