फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई भंग हो जाने से मेडिकल कालेज का निरीक्षण टला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा बीते दिनों एमसीआई को भंग कर दिए जाने और उसके स्थान पर गवर्निंग बॉडी गठित करने से अल्मोड़ा मेडिकल कालेज प्रशासन ने भी राहत महसूस की है। अधिकारियों को उम्मीद है कि एमसीआई के भंग हो जाने से अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का प्रस्तावित निरीक्षण भी अब नवंबर तक ही होगा। उम्मीद है कि तब तक निरीक्षण के लिए काफी हद तक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार निर्माणाधीन अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में अगले (2019) से हर हाल में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करना चाहती है लेकिन कक्षाएं शुरू करने से पहले एमसीआई की हरी झंडी जरूरी है। एमसीआई की टीम निर्धारित मानकों को पूरा करने पर ही मेडिकल कालेजों को मान्यता देती है।

प्रस्तावित मेडिकल कालेज की तैयारियां अभी अधूरी हैं। फैकल्टी के लिए डॉक्टरों के चयन की प्रक्रिया चल रही है वहीं अभी कई अन्य तैयारियां भी की जानी हैं। इधर करीब एक सप्ताह पहले केंद्र सरकार ने एमसीआई को भंग करके पार्लियामेंटरी ओवर साइड कमेटी गठित की सलाह पर गवर्निंग बॉडी गठित कर दी है। अब उम्मीद की जा रही है कि गवर्निंग बॉडी द्वारा बनाई जाने वाली निरीक्षण कमेटी नवंबर तक ही अल्मोड़ा आएगी। इधर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. रामगोपाल नौटियाल ने कहा कि यदि टीम निरीक्षण के लिए नवंबर तक आएगी तो तब तक तैयारियां काफी हद तक आगे बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें