चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दूरस्थ क्षेत्र तड़ागताल के जीआईसी परिसर में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में कुल 177 शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 53 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन के 16, विधवा पेंशन के चार, परित्यगता के तीन, विकलांग के दो आवेदन बांटे गए।
शिविर में एडीएम केसी टोलिया ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। विधायक महेश नेगी ने कहा कि तड़ागताल-कुकुछीना सड़क के लिए 28 लाख की राशि स्वीकृत हो गई है। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। शिविर पेंशन न आने संबंधी 40 शिकायतों में से दस का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर लोगों ने राशन कार्ड ऑन लाइन होने में हो रही परेशानियों कोे उठाया।
इसके अलावा तड़ागताल क्षेत्र की खस्ताहाल सिंचाई नहरों की दशा सुधारने, लघु डाल सिंचाई से संबंधी समस्याओं, शिक्षकों की कमी दूर करने, सड़क में डामरीकरण आदि मांगे उठाई। शिविर में एसडीएम रजा अब्बास, ब्लाक प्रमुख बिशन राम, तहसीलदार सतीश बर्थवाल, परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, बीडीओ नीलकंठ भट्ट, जिपंस शिवकुमार आदि मौजूद थे। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे।