फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उपजिलाधिकारियों को अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उप निदेशक खनन को जिले में नवीन उप खनिज क्षेत्रों के चिन्हांकन के लिए एसडीएम के साथ संयुक्त निरीक्षण कर 30 सितंबर तक आख्या उपलब्ध कराने और खनन अधिकारी को प्रत्येक माह की 15 तारीख को उनके द्वारा की गयी छापेमारी की रिर्पोट भी उनको प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील भनोली में पनार एवं अन्य नदियों समेत रानीखेत में कोसी नदी में भी उप खनिज क्षेत्रों की संभावनाओं को तलाशने को कहा ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके। उन्होंने उप निदेशक खनन को 10 सितंबर तक जिले में पूर्व में चिन्हांकित उप खनिज लॉट का भी निरीक्षण करने, पुलिस विभाग को अवैध खनन, परिवहन मामले की सूचना उपजिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विवेक रॉय, उप निदेशक खनन लेखराज, पटल सहायक जगजीवन बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें