फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के आसपास के गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा धरना छठे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर जन समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने संविधान में 73 और 74वां संशोधन लागू कर वर्तमान परिसीमन को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने परिसीमन को अव्यवहारिक करार दिया। ग्राम पंचायतें जन सुनवाई में नगर पालिका में शामिल होने का विरोध कर चुकी हैं। इसके बावजूद चार ग्राम सभाओं में परिसीमन जबरन थोपा गया है।

धरने पर समिति के अध्यक्ष योगी सुंदरनाथ, अंबी राम आर्य, अनूप तिवारी, भगवान चंद्र दुर्गापाल, दिवान धपोला, घनश्याम गुरुरानी, देवी दत्त पांडे, धन सिंह बिष्ट, हर्ष कनवाल, मुकेश जोशी, चंदन रावत, पूरन सिंह मेहरा, केपी जोशी, हरीश लाल, शेष राम, रघुनाथ सिंह रावत, किशोरी दत्त गुरुरानी, दयाकृष्ण कांडपाल, दिनेश जोशी, एच बिष्ट, हेमा सिंह, उत्तम नेगी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें