फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में प्रदर्शन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की लीग कार्यालय के स्व. जनरल बीसी जोशी सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक द्वारा पैनल के अस्पतालों में सीधे रेफर नहीं करने से बीमार पूर्व सैनिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक द्वारा पैनल के अस्पतालों में सीधे रेफर नहीं करने पर ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासनादेश होने के बाद भी पूर्व सैनिकों का भवन कर माफ नहीं किया जा रहा है। शासन इस मामले में संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि नगर और गांवों में बंदरों, कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। उन्होंने इनके आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की। नगर में आवारा घूमने वाली गायों को पकड़ कर गो सदन भेजा जाए। उन्होंने सीएसडी कैंटीन में पूर्व सैनिकों को सामान देने के लिए रैंक के अनुसार दिन निर्धारित करने की मांग की।

अध्यक्षता लीग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल सिंह मेहता ने और संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में लीग के संरक्षक किशोर जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, जीवन लाल वर्मा, दीवान राम, केसी तिवारी, पीजी गोस्वामी, पूरन सिंह ऐरी, चंदन पवार, आनंद बोरा, एसएस बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, उम्मेद बिष्ट, राम सिंह नगरकोटी, पूरन चंद्रा, शरद कुमार, केएस मनराल, एमसी जोशी, सीएस रावत, मोहन जोशी, जेजेएस बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें