फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगलिया मोटर मार्ग में चलने लगा गैस सिलेंडर वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान-उगलिया मोटर मार्ग पर घरेलू गैस सिलिंडर का वाहन नहीं आने की समस्या के बारे में बीते दिनों अमर उजाला में खबर छपने के बाद पहली बार उगलिया मार्ग पर गैस का वाहन पहुंच गया और लोगों को सिलिंडर लेकर भतरौंजखान नहीं आना पड़ा। अब इस मार्ग पर हर माह गैस बांटी जाएगी। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने इसके लिए खास तौर पर अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन


बता दें कि भतरौंजखान-उगलिया मोटर मार्ग में गैस सिलिंडर का वाहन नहीं आता था। इस समस्या को लेकर बीते तीन अप्रैल को अमर उजाला में खबर छपी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद 18 मई को पहली बार ज्योतिका गैस एजेंसी भिकियासैंण से गैस सिलिंडर का वाहन उगलिया मार्ग पर गैस सिलिंडर लेकर पहुंचा।

गैस सिलिंडर का वाहन पहुंचने से क्षेत्र के लोगों ने काफी राहत महसूस की। गैस एजेंसी की ओर से बताया गया है कि अब इस मार्ग से जुड़े ग्रामीण हर माह की 14-15 तारीख को गैस बुक करा सकेंगे और हर माह 17-18 तारीख को गैस बांटी जाएगी। गैस वाहन के पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश पंत के अलावा ग्राम प्रधान दीपा देवी, तुलसी देवी, कुबेर सिंह, बीडीसी सदस्य हेमा सती, हंसा सती, बालम सिंह आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें