फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी महिला शाखा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषी व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी करने और पीड़ित युवती को प्रताड़ित और हतोत्साहित करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उपपा महिला शाखा की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले साल चार सितंबर को एक युवती द्वारा हल्द्वानी और अल्मोड़ा में एक मैरिज ब्यूरो के मालिक द्वारा दुराचार का आरोप लगाया गया। इस दौरान युवती द्वारा लगातार एक माह तक एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश भी की गई। बाद में एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह शून्य एफआईआर दर्ज हुई और उसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने मामले को हल्द्वानी स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर मामले में 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल जांच कर दोषी व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महिला प्रमुख रेखा धस्माना, विमला, रंजना सिंह, अनिता बजाज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें