मौलेखाल (अल्मोड़ा)। ग्वाली भाकुड़ा गांव में वाहन की टक्कर से बालिका की मौत के बाद गमगीन माहौल है। प्राथमिक स्कूल भाकुड़ा में कक्षा चार में पढ़ने वाली भावना (8)पुत्री ललित बसनाल रविवार शाम को अपने घर के पास हैंडपंप से पानी भर रही थी। इसी दौरान एक बुलेरो वाहन यूके04टीए- 0365 के बैक करते वक्त भावना को टक्कर लग गई। उसे इलाज के लिए रानीखेत भेज दिया गया इलाज के दौरान भावना ने दम तोड़ दिया।