फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत और काशी के पंडितों के सानिध्य में हुई श्रीयंत्र की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/लमगड़ा। श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम कनरा डोल आश्रम में दूसरे दिन दक्षिण भारत और काशी के विद्वान पंडितों ने श्रीयंत्र की वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुए। इससे आश्रम का पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पूजन कार्यक्रम 29 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डोल आश्रम में विद्वान पंडितों ने श्रीयंत्र की वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की। श्रीयंत्र का वजन 1670 किलोग्राम है।

यह अष्टधातु से निर्मित है। बताया गया कि बाबा कल्याणदास के सानिध्य में 12 सालों तक आश्रम में श्री सुक्त पाठ जारी रहेगा। इस मौके पर आश्रम में भजन-कीर्तन भी हुए। इधर डोल आश्रम में 21 अप्रैल से होने जा रहे श्री राम चरित मानस ज्ञान प्रवाह यज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रसिद्ध संत और रामचरित मानस कथा वाचक मुरारी बापू शुक्रवार की दोपहर में डोल आश्रम पहुंचेंगे। रामकथा सुबह दस बजे से दिन के डेढ़ बजे तक होगी। इसके बाद आश्रम में भंडारा कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। संतों के पहुंचने से डोल आश्रम पूरी तरह से धर्म और संस्कृति के रंग में रंग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें