अल्मोड़ा। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के बालकों के अंडर-21 वर्ग के एथलेटिक्स और अंडर-21 क्रिकेट का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों से जिले में खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि खेलों से धैर्य, साहस और अनुशासन का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रशिक्षक डीके सेन ने कहा कि खेलों में शार्ककट से सफलता नहीं मिलती है। नियमित अभ्यास से ही खेलों में सफलता संभव है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप जला कर शिविर का शुभारंभ किया। जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने बताया कि शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को खेल किट प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट, क्रिकेट राजेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।