फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा करते हुए एसएसपी पी रेणुका देवी ने एक तरफ कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तो दूसरी तरफ जिले के सभी थानों की समीक्षा करते हुए होली को देखते हुए नागरिकों के साथ बैठकों का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्व में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने विवाद वाले सभी प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने, शराब तस्करी रोकने और सत्यापन कार्य में तेजी जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के अलावा मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित मासिक गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनते हुए समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लंबित मामलों, घटनाओं, वांछित अपराधियों के मामलों को तेजी से निपटाने के अलावा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और होली पर्व में जिले में शांति बनाए रखने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों आठ बच्चों को 36,500 रुपये की छात्रवृत्ति भी दी। जबकि प्रशिक्षण में प्रथम आने वाले कांस्टेबल राजकुमार, प्रकाश सिंह, खेल प्रतियोगिता के लिए संतोष उप्रेती, सूरज धामी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण करने वाले डॉ. जीसी दुर्गापाल को भी सम्मानित किया गया।
एसएसपी ने जनवरी में अच्छा कार्य करने पर भतरौंजखान थाने के कांस्टेबल दीपक सक्टा को महीने का सर्वश्रेष्ठ कर्मी और एनडीपीएस एक्ट में अच्छा कार्य करने पर थानाध्यक्ष भतरौंजखान धर्मवीर सोलंकी को माह के बेहतर पुलिस थानेदार के तौर पर सम्मानित किया। बैठक में सभी थाना, चौकी के पुलिस कर्मियों के अलावा एसएसपी कार्यालय और पुलिस लाइन के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें