फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रो. शर्मा केंद्रीय विवि लखनऊ में प्रोफेसर बने

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के विधि संकाय में वरिष्ठ आचार्य प्रो. एसडी शर्मा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुए हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रो. शर्मा अब तक देश के अलग-अलग आठ विश्वविद्यालयों में सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कई पुस्तकें विधि मंत्रालय भारत सरकार ने भी प्रकाशित की हैं।
विज्ञापन


प्रो. एसडी शर्मा ने कुमाऊं विवि के विधि विभाग में प्रवक्ता के तौर पर सेवाएं शुरू कीं और अल्प समय में ही रीडर बन गए। उसके बाद उनकी नियुक्ति प्रोफेसर पद पर नेशनल लॉ विवि गांधी नगर गुजरात में हुई। फिर अलग-अलग समय में उनकी पटना विवि, बुंदेलखंड विवि झांसी, शकुंतला मिश्रा विवि लखनऊ, रुहेलखंड विवि बरेली, केंद्रीय विवि शिलचर असम और अब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि लखनऊ में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई है।

पिछले वर्ष 30 मई को भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था, उन्हें पांच लाख का नगद पुरस्कार भी दिया गया था। वह कई पुस्तकें लिख चुके हैं और उनकी अधिकतर पुस्तकें विधि मंत्रालय ने प्रकाशित की हैं। प्रो. शर्मा देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अलावा भारत सरकार और राज्य सरकारों की विशिष्ट समितियों में भी विशेषज्ञ हैं। वह श्रेष्ठ वक्ता होने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। प्रो. शर्मा ने बताया कि फिलहाल वह केंद्रीय विवि लखनऊ में दो साल के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें