फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माईथान इलेवन ने चांदीखेत को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गनाई के अखेती खेल मैदान में आयोजित स्व. मोहन सिंह कैड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में माईथान (चमोली) इलेवन की टीम ने चांदीखेत की टीम को 104 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माईथान की टीम ने 159 रन बनाए जवाब में चांदीखेत की पूरी टीम मात्र 55 रन के स्कोर पर सिमट गई।
विज्ञापन


फाइनल के मैन आफ द मैच माईथान के पुष्कर सिंह रहे। सर्वेश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक और आल राउंडर का पुरस्कार क्रमश: हिमांशु, मोनू और ललित को दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई देने के साथ ही अखेती सड़क में शीघ्र डामरीकरण कराने और खेल मैदान को भव्य रूप देने की बात कही। कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

टूर्नामेंट के संयोजक आरईएस के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता भूपेंद्र सिंह कैड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह मैदान को भव्य रूप देने की दिशा में लगातार प्रयास करते हुए खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद करते रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन विक्रम कैड़ा और पूरन कैड़ा ने किया। फाइनल के अंपायर मधुसूदन अटवाल और हरीश कैड़ा, कमेंटेटर आनंद नाथ और नवीन कुमार थे। समापन मौके पर डा. आनंद कैड़ा, नागेंद्र कैड़ा, हुकुम सिंह कैड़ा, परमानंद कांडपाल, नंदन सिंह कैड़ा, बंशीधर कुमयां, कृपाल नैल्वाल, भवानीदत्त कुमयां, रमेश कैड़ा व जुगल किशोर सहित आयोजन समिति के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


अंत में संयोजक भूपेंद्र कैड़ा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इससे पूर्व विधायक और संयोजक ने पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें