अल्मोड़ा। खेल महाकुंभ के तहत लिंगुणता और पांडेतोली न्याय पंचायत के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सौ मीटर दौड़ में अंकित कुमार, सूरज कुमार, दो सौ मीटर दौड़ में राहुल आर्या, लोकेश सुप्याल अव्वल रहे।
न्याय पंचायत लिंगुणता की राजकीय इंटर कालेज नौगांव में हुई प्रतियोगिता के बालक अंडर-10 वर्ग के सौ मीटर दौड़ में अंकित कुमार, अमित कुमार, 200 मीटर में सूरज कुमार, सुमित कुमार, लंबी कूद में सूरज कुमार, नीरज कुमार, अंडर-14 वर्ग सौ मीटर दौड़ में बलवंत सिंह, ललित चम्याल, 400 मीटर में सुमित कुमार, नीरज कुमार, 800 मीटर दौड़ में ललित चम्याल, धीरज सिंह, अंडर-17 आयु वर्ग सौ मीटर दौड़ में नरेश, विनोद चंद्र, 200 मीटर में विनोद चंद्र, सूरज रावल, 400 मीटर में विनोद चंद्र, ललित नेगी, 800 मीटर में सूरज रावल, विनोद चंद्र, बालिका अंडर 10 आयु वर्ग के सौ मीटर दौड़ में अमीषा बोरा, रिया नेगी, 400 मीटर में नेहा राना, अमीषा बोरा, लंबी कूद में मनीषा बोरा, हिमानी, अंडर 14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेनुका, रश्मि 200 मीटर में रेनुका, मनीषा. 400 मीटर में अंजलि, अमीषा, 800 मीटर में रेनुका, मनीषा, अंडर 17 वर्ग सौ मीटर में ममता, निशा, 200 मीटर में लता ललिता, 400 मीटर में ललिता, लता, 800 मीटर में ललिता, मनीषा लंबी कूद में ललिता बोरा, लता बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय रही।
न्याय पंचायत पांडेतोली की जीआईसी बाड़ेछीना मैदान में हुई प्रतियोगिता में बालक अंडर-10 वर्ग के सौ मीटर दौड़ में राहुल आर्या, दीपक देवड़ी, 200 मीटर में लोकेश सुप्याल, दीपक देवड़ी, 400 मीटर में लोकेश सुप्याल, सुजल कुमार, लंबी कूद में लोकेश सुप्याल, करन सुप्याल, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में संजना सुप्याल, मीनाषी बिष्ट, 200 मीटर में संजना सुप्याल, भावना आर्या ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान पाया। बालिका कबड्ड़ी और खो-खो में राजकीय जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट देवड़ा की टीम अव्वल रही। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुश हरीश बनौला, प्रधानाचार्य हरीश सिंह, संकुल समन्वयक हरेंद्र बिष्ट, बृजेश डसीला, अनीता गोस्वामी, गिरीश बिष्ट, मोहन बिष्ट, भूपेंद्र पड़ेलिया, नीलम वर्मा, विजय लक्ष्मी, राजीव जोशी, विक्रम कठायत, कुंदन लाल आदि उपस्थित थे।