फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक लीग की बैठक में शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। शहर में नवयुवकों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने चाहिए, साथ ही प्रत्येक विभाग में खाली पदों पर नियुक्त करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने राज्य के पूर्व सैनिकों को टीईटी में छूट देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल की आपूर्ति अनियमित है। मांग की गई कि जिस दिन पानी नहीं आ रहा है उसका बिल जल संस्थान नहीं वसूले।

उन्होंने कहा कि शहर में रास्ते किनारे नालियों में गंदगी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पालिका को सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। धारानौला गैस एजेंसी के अंतर्गत रसोई गैस की नियमित सप्लाई नहीं होने पर रोष जताया गया। इसके अलावा शहर में कटखने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई गई। जरनल विपिन रावत द्वारा फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को भारत रत्न देने की अपील का लीग ने समर्थन किया है। इससे पहले देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिक मुकेश चंद्र जोशी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी ने और संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में ज्येष्ठ उपाध्यक्ष नंदाबल्लभ जोशी, उपाध्यक्ष केडी पांडे, उपसचिव सूबेदार आनंद सिंह बोरा, संरक्षक ब्रिगेडियर किशोक जोशी, उप संरक्षक घनानंद जोशी, कर्नल शशि शेखर जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें