फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों और बंदरों के आतंक से मुक्ति की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में लावारिस कुत्तों और बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। कुत्ते और बंदर अब लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। गत शनिवार को बंदर ने चलती स्कूटी पर एक व्यक्ति को काट कर घायल कर दिया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर लावारिस कुत्तों और बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है अन्यर्था आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ने से छोटे स्कूली बच्चों को अकेले आवाजाही में खतरा बना रहता है। बच्चों को अकेला देख बंदर और कुत्ते उन पर झपट जाते हैं। कुत्तों और बंदरों से पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लावारिस कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है।

ज्ञापन देने वालों में मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज बिष्ट, नगर महामंत्री चंद्रशेखर भट्ट, नगर मंत्री हिमांशु पांडे, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र सिंह, सौरभ पंत, कमलेश नेगी, विजय कुमार, दयाशंकर, नगर उपाध्यक्ष पवन शाह, रोहित शाह, गजेंद्र मेहता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें