अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष के लिए चार, सचिव के लिए तीन, उपसचिव पद लिए दो नामांकन हुए हैं, जबकि कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, पुस्तकालयाध्यक्ष, सह पुस्तकालयाध्यक्ष, संप्रेक्षक पद के लिए एक-एक अधिवक्ता ने ही नामांकन दाखिल किया है।
कलक्ट्रेट स्थित बार भवन में सुबह 10 बजे से सायं तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद के लिए महेश चंद्र सिंह परिहार और जमन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष पद के लिए जीवन चंद्र, कवींद्र पंत, कुंदन सिंह लटवाल, प्रमोद कुमार, सचिव पद के लिए भूपेंद्र सिंह मियान, रोहित कुमार कार्की, भुवन पांडे, उपसचिव पद के लिए चंदन सिंह बगडवाल, दीप चंद्र जोशी ने नामांकन दाखिल किए।
कोषाध्यक्ष पद के लिए हिमांशु मेहता, सह कोषाध्यक्ष के लिए कमलेश कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए हरीश चंद्र लोहनी, सह पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए कृष्णा नाथ गोस्वामी, संप्रेक्षक पद के लिए धनंजय साह, कार्यकारिणी सदस्य के लिए देवेश बिष्ट, सुनील कुमार आर्या, कुंवर सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन साह, दीपेंद्र परिहार ने नामांकन किया। इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और उपसचिव पद के लिए आठ नवंबर को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती, सदस्य शोबन सिंह नगरकोटी, जगदीश पांडे, विभा पांडे, पंकज कनवाल, चंद्रशेखर कपकोटी, प्रेम आर्या की देखरेख में हुई।