फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर दिवाकर को प्रत्याशी घोषित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ चुनाव में दिवाकर बिष्ट को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। यहां हुई बैठक में चुनाव संयोजक अमित बिष्ट ने दिवाकर बिष्ट को अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल ने कहा कि परिषद पिछले कई सालों से परिसर में लगातार जीत दर्ज करते आ रही है। इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। बैठक में परिषद की कुमाऊं छात्रा प्रमुख श्वेता साह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लोकेश कालाकोटी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला, भाजयुमो कुमाऊं संयोजक विनीत बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजयुमो जिला महामंत्री सुनील बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल, जिला संयोजक विनोद लटवाल, विभाग संयोजक मनीष बिष्ट, सह विभाग संयोजक ललित कनवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय सुयाल, संजय शर्मा, अमित बिष्ट, चंदन लटवाल, आनंद भोज, भुवन बिष्ट, राजा हृदयेश अंडोला मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें