अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ जिला कार्यकारिणी की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने एसएफआई के अंतर्गत बांटे जाने वाले खाद्यान्न की सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में सीधे डालने का विरोध किया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर एक अक्तूबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझ कर खाद्यान्न विक्रेताओं को बेरोजगार कर रही है।
उन्होंने कहा कि एसएफआई के अंतर्गत पूर्व की तरह खाद्यान्न वितरण किया जाए। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार खाद्यान्न विक्रेताओं की मांग पर विचार न कर उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने एसएफआई के अंतर्गत पूर्व की तरह खाद्यान्न वितरण करने की मांग की।
अध्यक्षता दिनेश गोयल ने और संचालन मनोज वर्मा ने किया। बैठक में अभय साह, केसर सिंह, नारायण सिंह, प्रमोद कुम ार पांडे, प्रकाश भट्ट, नरेंद्र जड़ौत, पान सिंह, भूपेंद्र मेहता, हेमा पांडे, इंदर सिंह, गोविंद सिंह, भूपाल सिंह, प्रताप सिंह, रीता बिनवाल, आनंद सिंह, प्रकाश भट्ट, दीवान सिंह, नारायण पैनवाल, नरेंद्र लाल साह, देवेंद्र चौहान, प्रताप सिंह, पंकज कपिल, इंदर सिंह, लीला साह, रानीखेत के हेमंत रावत, भूपाल परिहार, प्रजापति पांडे, नवीन सुयाल, विशन सिंह, भूपाल सिंह, खष्टी पंत, बलवंत सिंह बोरा, दिनेश चौहान, पूरन सिंह कार्की, दिनेश साह, किशन सिंह आदि मौजूद थे।