अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिमकनी मैदान में होगा योग
लोगों से सुबह साढ़े छह बजे पहुंचने की अपील
मंगलवार सुबह पूर्वाभ्यास में 1300 लोगों ने लिया भाग
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के लोअर मालरोड स्थित सिमकनी मैदान में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रात: आयोजित योग कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा होंगे। मंगलवार सुबह हुए योग पूर्वाभ्यास में 1300 लोगों ने भाग लिया।
परिसर के योग शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए सभी लोगों से बुधवार 21 जून की सुबह 6:30 बजे परिसर के सिमकनी मैदान में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता होगी। जिसमें अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है। मंगलवार सुबह हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में एसडीएम विवेक राय, उदय सिंह, डा. अजीत तिवारी, विनीत बिष्ट, नेहा पांडे, पूजा सत्यपाल, दिया रावत, किरन कनवाल, ममता नयाल, पूजा पाठक, भावना, रीता बिष्ट, निखिलेश पवार आदि उपस्थित थे।
इधर दुगालखोला में शिविर में प्रशिक्षक निखिलेश पवार ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया और 21 जून की सुबह परिसर के सिमकनी मैदान पहुंचने को कहा। उधर जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर में एनसीसी कैडेटों को योगाभ्यास कराया गया। एनसीसी के एएनओ तारा सिंह बिष्ट ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्कूल में योग दिवस शिविर आयोजित किया जाएगा।
बाक्स
सभी कार्मिक और विद्यार्थी लें योग में भाग
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के निदेशक ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों को 21 जून को सिमकनी मैदान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम मेें भाग लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी लोग प्रात: 6:30 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए पहुंचें।
----------------
फोटो लाइन- एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के लोअर मालरोड स्थित मैदान में योगाभ्यास करते प्रतिभागी। (फाइल नं. 20एएलएम06पी, 07पी