फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के फारेस्टर और फारेस्ट गार्ड दल ने भी देखी ईको टूरिज्म योजना 

Mon, 19 Jun 2017 11:02 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सौनी वन क्षेत्र का भ्रमण करता पंजाब से आया दल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौनी जंगल में ईको टूरिज्म योजना के तहत निर्मित ईको हट के कपाट सैलानियों के लिए खुल गए हैं। पंजाब के वन दरोगा और वन रक्षकों की टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ईको हटों के दीदार किए, यह दल हल्द्वानी स्थित एफटीआई में प्रशिक्षणरत है। एसडीओ और रैंजर के नेतृत्व में वनाधिकारियों  ने दल को क्षेत्र में चल रहे जल संचय और वनीकरण कार्य भी दिखाए।      
विज्ञापन


मालूम हो कि पंजाब के फारेस्टर और फारेस्ट गार्ड हल्द्वानी में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसी के तहत 20 सदस्यीय दल ने रानीखेत क्षेत्र के जंगलों का भ्रमण कर यहां होने वाली जड़ी बूटी और वन विभाग द्वारा किए जा रहे तमाम कार्यों को देखा। महत्वाकांक्षी ईको टूरिज्म योजना के भी दीदार किए, वन विभाग ने नौ ईको हटों का निर्माण किया है, साथ ही डायनिंग हाल, किचन तथा वाटर बाडी भी बनाई है। यह योजना बनकर तैयार हो गई है, इसे अब सैलानियों के खोल दिया गया है। दल योजना के तहत बनाए गए ईको हटों को देखकर काफी खुश नजर आए। इसके अलावा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा किए जा रहे जल संचय, नौले धारे निर्माण, चैक डैम निर्माण तथा वनीकरण के कार्यों को भी बारीकी से देखा। एसडीओ चंदन गिरि गोस्वामी, आरओ उमेश पांडे ने तमाम दुर्लभ जड़ी बूटियों की जानकारी दी। वन विभाग द्वारा तैयार की गई नर्सरी को भी देखा गया।      
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें