फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जोड़े नगाड़े निशानों के साथ भेंटा गया ओड़ा

Thu, 14 Apr 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
द्वारापाट में ओड़ा भेंटने जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्याल्दे बिखौती के मुख्य मेले में आल और गरख धड़े के नेतृत्व में हजारों ग्रामीणों ने 18 जोड़े नगाड़े-निशानों के साथ ओड़ा भेंटने की रस्म अदा की। ग्रामीण झोड़ा, चांचरी और श्रंकार नृत्य करते हुए घटगाड़ से मुख्य चौराहे पर पहुंचे, यहां दोनों धड़ों के ग्रामीणों ने बारी-बारी से ओड़ा भेंटा, इसके बाद झोड़ा और चांचरी गायन का सिलसिला शुरू हुआ। पूरे मेले में कुल 38 जोड़े नगाड़े-निशानों ने शिरकत की। मुख्य मेले में पहले गरख धड़े से जुड़े असगोली धूरिया, सलना, असगोली सुनखोला, बसेरा, छतगुल्ला, कूना, धन्यारी, बूंगा, कुई, बेढुली, बनोली और शिमलगांव के ग्रामीणों ने 12 जोड़े के साथ ओड़ा भेंटा। इसके बाद आल धड़े से जुड़े विजेपुर, भौंरा, डढोली, तल्ली मिरई, मल्ली मिरई, किरोली के ग्रामीण छह जोड़े ओड़ा भेंटने पहुंचे। 
विज्ञापन


बाक्स
नैनूं तेरे संग मरे, बामण मांगे दान
द्वाराहाट। ऊंची ढुंगी, गैर नदी, कर गौरी स्नान, नैनूं तेरे संग मरे, बामण मांगे दान। मेले में बाड़ेछिना और धानाचुली से आई मोहन राम प्यारे, बहादुर सिंह, गंगा सिंह, महेंद्र कुमार, दीवान राम, चमिनी के प्रधान विरेंद्र माहरा ने बैर, छपेली और चांचरी गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। बांसुरी, चिमटे और तबले की थाप पर वृद्ध गायक कलाकारों के साथ लोग जमकर झूमे।
बाक्स

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने झुमाया
द्वाराहाट। मेले के तहत मंगलवार की रात विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। द्रोण पब्लिक स्कूल ने गणेश वंदना, द्वाराहाट पब्लिक स्कूल ने ओ भिना कसिकै जानूं दोरिहाटा, दूनागिरि माडर्न जूहा ने राजस्थानी लोक नृत्य चले जलेबी लाए रसेदार, गेवाड़ सांस्कृतिक कला मंच ने वंदना, दानू ग्रुप देवाल ने नंदा राज जात यात्रा दिखाई। लोक गायक रमेश गोस्वामी ने फरमाइशी पहाड़ी नग्मे सुनाए। देर रात तक लोग झूमते रहे।बाक्सआज लगेगी मीना बाजारद्वाराहाट। स्याल्दे विखोती मेले के तहत कल 15 अप्रेल को मीना बाजार सजेगी, महिलाएं बाजार में जमकर खरीददारी करेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें