फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 सीसीटीवी कैमरे हुए ठीक, छह कैमरे अभी भी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सुरक्षा के लिए नगर के विभिन्न स्थानों में लगे 41 सीसीटीवी में से तकरीबन 35 कैमरे ठीक हो चुके हैं। लेकिन अभी भी आधा दर्जन कैमरों को ठीक किया जाना बाकी है। कैमरे खराब होने के कारण सुरक्षा संबंधी फुटेज पुलिस को नहीं मिल पा रहे थे और कभी भी बड़ी चूक की संभावना भी बनी हुई थी।
विज्ञापन


2015 में नगर के चौघानपाटा, शिखर तिराहा, टैक्सी स्टैंड तिराहा, लोधिया, धारानौला, बेस, चौक बाजार, लाला बाजार, थाना बाजार समेत कलक्ट्रेट आदि विभिन्न स्थानों में 41 सीसीटीवी लगाए गए थे। जिसका नियंत्रण पुलिस और पालिका के पास रखा गया। एग्रिमेंट के तहत कैमरों को ठीक कराने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। लगभग एक माह पहले 41 में से 25 से ज्यादा कैमरे खराब हो चुके थे और इन कैमरों से किसी भी तरह की फुटेज सामने नहीं आ रही थी।

सुरक्षा की दृष्टि से नगर के विभिन्न स्थानों में लगाए गए अधिकतर सीसीटीवी के खराब होने की खबर अमर उजाला ने पिछले दिनों प्रमुखता से प्रकाशित की। एक साथ इतने कैमरे खराब होने और सुरक्षा में बड़ी चूक होने की संभावना को देखते हुए पालिका की ओर से संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द कैमरों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए थे। इधर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि खराब हो गए सीसीटीवी को ठेकेदार द्वारा ठीक किया जा रहा है। छह कैमरों को अभी ठीक किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें