रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण का प्रदेश स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी के लिए रानीखेत उद्यान के चंद्रमोहन पंत को महामंत्री चुना गया। प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन पंत ने बताया कि नई टिहरी में हुए इस अधिवेशन में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के विकास को लेकर चर्चा हुई।
प्रदेश कार्यकारिणी में अरविंद बिजल्वाण अध्यक्ष, शारदा मालड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ममराज भट्ट, संजय कुमार लोहनी उपाध्यक्ष, चंद्रमोहन पंत महामंत्री, राहुल भट्ट कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कुलदीप राणा को गढ़वाल मंडल और केसी आर्य को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बनाया गया। भूपेंद्र नेगी और भुवन चंद्र मुनगली महामंत्री बने। ब्यूरो