फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालबाग के तिखून पट्टी के गांवों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गरमी बढ़ने के साथ ही नगर समेत ग्रामीण इलाकों में पानी की संकट गहराने लगा है। हवालबाग विकासखंड के तिखूनी पट्टी के कई गांवों में ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पीने के पानी के साथ ही मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने में ग्रामीणों का काफी समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


नगर के धारानौला, चीनाखान, मकेड़ी आदि क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं खत्याड़ी, मुख्य बाजार, मालरोड और लोअर मालरोड के कई क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कई मोहल्लों में लोग नौलों और धारों से पानी जुटाकर प्यास बुझा रहे हैं।

उधर हवालबाग ब्लॉक के तिखून पट्टी के गांवों में भी पेयजल संकट गहरा गया है। ज्योली, कनेली, बिसरा समेत आसपास के गांवों में तीन से चार दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। दूर दराज स्थित जल स्रोतों नौलों से पानी की व्यवस्था कर ग्रामीण प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें