भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। खंड शिक्षा कार्यालय में हुई प्रधानाचार्यों की बैठक में बीईओ हिमांशु नौगाई ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा विभिन्न दिशा निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा विद्यालय में अनुशासन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीईओ हिंमाशु नौगाई ने बच्चों के आधार कार्ड, बैंक खाता, अनुसूचित जाति के बच्चों के छात्रवृत्ति पंजीकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता परक शिक्षा पर जोर देते हुये कहा विद्यालय में अनुशासन के अलावा शिक्षक समय से हर हाल में पहुंचने चाहिए। जब प्रधानाचार्य और शिक्षक समय के पाबंद रहेंगे तभी छात्र उनका अनुसरण करेंगे। विकास खंड के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे प्रधानाचार्यों ने समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में आरएस अधिकारी, मीता बोस, प्रमोद दुर्गापाल, कीर्तिवर्धन, नरेंद्र बिष्ट, जयनारायण आदि मौजूद थे। ब्यूरो