फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोर-शोर से चला प्रवेशोत्सव, पर परिणाम सिफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग द्वारा अप्रैल पहले पखवाड़े में जोर-शोर से नए छात्रों के सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रवेशोत्सव अभियान चलाया गया था, लेकिन परिणाम निराशानजक ही हैं। लगातार सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या घटती जा रही है। धौलादेवी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गौली में एक मात्र विद्यार्थी था। उसके अभिभावक ने शुक्रवार को इस विद्यालय से टीसी कटा ली है। विद्यार्थी विहीन होने पर इस विद्यालय को आज बंद कर दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने सत्र शुरू होने पर एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक शिक्षा विभाग ने जोर-शोर से प्रवेशोत्सव चलाया। पर सरकारी विद्यालयों से अभिभावकों का लगातार मोहभंग हो रहा है। धौलादेवी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गौली में एकमात्र विद्यार्थी रह गया था। जिसके अभिभावक ने टीसी कटाकर बच्चे को दूसरे विद्यालय में प्रवेश दिला दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) आरएस यादव ने बताया कि छात्र विहीन होने पर प्राथमिक विद्यालय गौली भी बंद कर दिया गया है। जबकि इससे पूर्व छात्र संख्या शून्य होने पर धौलादेवी ब्लाक में जूनियर हाईस्कूल चौना, ताकुला ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय दलाड़, चौखुटिया ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय फणिका, चनौला, लमगड़ा ब्लाक में जूहा कुंज, स्याल्दे ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय वेतनधार और मोहनीडय्या, सल्ट ब्लाक में प्राथमिक विद्यलाय कटारिया और सलड़ा नवीन, जूनियर हाईस्कूल रणकूना बंद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें