अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इटमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 20 अप्रैल से जिले में तीन स्थानों पर मूल्यांकन प्रारंभ होगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन स्थानों पर मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अल्मोड़ा, रानीखेत और भिकियासैंण शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं 18 अप्रैल को पहुंचने की उम्मीद है। मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित की जाएंगी। 20 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होगा।