फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में व्यस्त हो गए हैं अधिकारी, कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 17वें लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद संसदीय सीट में चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। पोलिंग, सुरक्षा, मतदान और लाइव मतदान को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। मतदेय स्थलों में संशोधन भी किए जा रहे हैं। वहीं लगातार बैठकें होने और अधिकारियों, कर्मचारियों की चुनाव में व्यस्तता होने के कारण संसदीय क्षेत्र की चुनाव जानकारियां सही ढंग से नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अभी तक संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का चयन भी नहीं हो पाया है। चुनाव कार्यालय में कर्मचारियों की भी कमी बनी हुई है, जिसकी वजह से देर रात तक चुनाव कार्यालय में निर्वाचन संबंधी काम निपटाए जा रहे हैं। इधर एडीईओ शंकर राम ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें