फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज द्वाराहाट के छात्रों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने यहां मुख्य स्टेशन पर छात्र संघ के बैनर तले पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाजों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देश में बढ़ती आतंकवाद की घटनाओं को लेकर आक्रोश जताया गया और पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया। इससे पूर्व महाविद्यालय से पूजाखेत, रानीखेत रोड, दूनागिरी रोड, मल्ली बाजार होते हुए मुख्य स्टेशन तक जुलूस निकाला गया।

इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन रौत्ेला, महासचिव महेंद्र बिष्ट, करन नेगी, संदीप रौतेला, रितु भट्ट, योगिता भट्ट, रीता आर्या, मानसी अधिकारी, पूजा उपाध्याय, रोहित नेगी, सूरज उपाध्याय, कुलदीप किरौला, दीपक बोरा, चंदन बजेठा, तारा चंद्र, लीला अधिकारी सहित भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें