अल्मोड़ा। जापान एशिया यूथ एक्सचेंज साइंस में प्रदेश से छह बच्चे शामिल होंगे। अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कालेज मासी की छात्रा प्रज्ञा सिंह भी इनमें शामिल है।
अपर राज्य परियोजना निदेशक वंदना गर्ब्याल ने बताया कि चयनित छह बच्चों में दो कुमाऊं और चार गढ़वाल मंडल के हैं। चयनित विद्यार्थियों में राजकीय इंटर कालेज मासी की छात्रा प्रज्ञा सिंह, जीजीआईसी सिमली (चमोली) के वैभव, जीआईसी नालापानी (देहरादून) की नेहा राना, जीआईसी गनाई गंगोली (पिथौरागढ़) के हर्षित उपाध्याय, जीआईसी डाईरा (रुद्रप्रयाग) की सोनिया, जीआईसी नागनी (टिहरी) की छात्रा स्वाति शामिल हैं। मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में देहरादून के रमेश प्रसाद बड़ोनी को शामिल किया गया है।
प्रतिभागियों को निजी व्यय पर पासपोर्ट तैयार करना है। जापान एशिया यूथ एक्सचेंज साइंस कार्यक्रम का आयोजन आगामी अप्रैल, मई और नवंबर के मध्य प्रस्तावित है।