चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया तथा स्याल्दे ब्लाक में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में नवीं तथा दसवीं के कुल 231 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर चौखुटिया केंद्र पर 150 तथा जीआईसी स्याल्दे केंद्र में 81 छात्र शामिल हुए। परीक्षा में अव्वल रहने वाले छात्रों को आगामी 28 दिसंबर को जौरासी में आयोजित कार्यक्रम में नकद धनराशि व अन्य पुरस्कार देकर सम्मनित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन जौरासी के मूल निवासी इंडियन ऑयल नोएडा में उप महाप्रबंधक उमेश चंद्र सिंह बिष्ट द्वारा 2007 से लगातार हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि पैदा करने तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। परीक्षा संपन्न कराने में जीआईसी स्याल्दे के प्रधानाचार्य एमसी पाल, सविमं चौखुटिया के प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण जोशी, दिनेश पपनोई, शीला बिष्ट, शंकर तिवारी, प्रमोद तिवारी, योगेश पांडे, गोपाल पांडे, मोहन सिंह, दिनेश बंगारी तथा गणेश ढौडियाल आदि का विशेष योगदान रहा। ब्यूरो
चौखुटिया के सविमं केंद्र पर परीक्षाएं देते प्रतिभागी।(फोटो 25 एएलएमसीएचके 01पी)