फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनी राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन आज से, देशभर के साहित्यकार जुटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी भाषा साहित्य संस्कृति प्रचार समिति के तत्वावधान में नगर के थाना बाजार स्थित कुंदन लाल शाह प्रेक्षागृह में दस नवंबर से होने जा रहे तीन दिवसीय दसवें राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सम्मेलन में देशभर से साहित्यकार हिस्सा लेंगे।

पहरु कुमाऊंनी मासिक के संपादक डा. हयात सिंह रावत ने बताया कि इस साल का बहादुर बोरा श्री बंधु कुमाऊंनी कहानी पुरस्कार युवा कहानीकार डॉ. पवनेश ठकुराठी को प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ कथाकार खुशील खनी, भैरव पांडे तथा डॉ. प्रीति आर्या थे। पवनेश के कुमाऊंनी कहानी संग्रह म्यर गों डॉट कॉम समेत 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। नवीन कथ्य और शिल्प का प्रयोग इनकी कहानियों में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में पहरु पत्रिका द्वारा आयोजित विभिन्न लेखन प्रतियोगिताओं में विजयी रहे 24 रचनाकारों को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। दस वरिष्ठ रचनाकारों को कुमाऊंनी साहित्य सेवी सम्मान, कुमाऊंनी भाषा के प्रचार-प्रसार में जुटे पांच सेवियों को कुमाऊंनी भाषा सेवी सम्मान, पांच संस्कृति सेवियों को कुमाऊंनी संस्कृति सेवी सम्मान, पांच संस्कृति सेवियों को कुमाऊंनी संस्कृति सेवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में कुल 27 पुरस्कार तथा बीस सम्मान कुमाऊंनी साहित्य सेवियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें