फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्ति के लिए बच्चों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था पारस ने नशा मुक्त इंसान हमारी पहचान के तहत बाजार में सैकड़ों स्कूली बच्चों साथ जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में छोलिया नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। इस मौके पर जीआईसी भिकियासैंण में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज में दिनों दिन बढ़ रही नशे के लत पर चिंता जताते हुए कहा कि यह समाज में एक कलंक है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर स्कूली बच्चों ने नशा एक अभिशाप को लेकर नाटक, समूह गान नृत्य प्रस्तुत किए। कहा कि स्वच्छ समाज और देश के निर्माण के लिए व्यसनों को त्यागना होगा। नशामुक्त समाज ही देश को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर व्यसन मुक्ति के लिए संकल्प लिया गया।

बाद में जीआईसी, जीजीआईसी, सनराइज स्कूल, राजकीय महाविद्यालय, शिशु मंदिर, गौड ग्रेस स्कूल के सैकड़ों बच्चों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हाथों में पोस्टर लेकर व्यसन मुक्ति समाज निर्माण को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में जीआईसी चौखुटिया के स्कूली बच्चों ने छोलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता, डीएसपी रानीखेत बीर सिंह, पारस के अध्यक्ष कुबेरसिंह कड़ाकोटी, शेरसिंह, इंदिरा पाड़े, एके ओझा, चित्रा पंत, ओम जोशी, नृपेंद्र जोशी, कुलदीप गयाल, लीला बिष्ट, लीला संगेला, शोबन सिंह मावड़ी, ग्रीश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें