फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल यंग ग्रीन बैठक में भाग लेने ताइवान जाएंगे जन्मेजय

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड छात्र संगठन से जुड़े जन्मेजय तिवारी इस माह 27 से 31 अक्तूबर ताइवान में आयोजित ग्लोबल यंग ग्रीन एवं ग्लोबल ग्रीन की संयुक्त उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ताइवान के उप राष्ट्रपति चैन चिन जैन से भी मुलाकात करेगा।
विज्ञापन


जानकारी हो कि दुनिया में पर्यावरणीय विकास के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों में काम कर रहे राजनीतिक दलों ने ग्लोबल ग्रीन का गठन किया है। जन्मेजय की यह दूसरी ताइवान यात्रा है। वह इसी माह स्वीडन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेकर लौटे हैं। जन्मेजय के पिता वरिष्ठ पत्रकार और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि जन्मेजय ताइवान के लिए 26 अक्तूबर को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें