फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगोष्ठी में पलायन को बताया राज्य के लिए गंभीर समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम विकास एवं रोजगार विषय को लेकर कुविवि एसएसजे परिसर में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने पलायन को उत्तराखंड की गंभीर समस्या बताते हुए ज्वलंत समस्या के निदान के लिए गांवों की समस्याओं के समाधान को खोजकर निराकरण करने पर जोर दिया। इस दौरान शोधार्थियों ने आलेखों का भी प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन


गणित विभाग के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि राज्य में पलायन की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जल्द ही इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में भयावह परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रो. जेएस रावत ने कोसी के संरक्षण केंद्रित विषय पर चिंतन रखते हुए कहा कि कोसी नदी को बचाने के लिए वर्षा जल को संरक्षण करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। जीबी पंत संस्थान कोसी कटारमल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरसी सुंदरियाल और वसुधा अग्रिहोत्री ने संस्थान द्वारा ग्रामीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने रखी। गोष्ठी में डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. नवीन भट्ट ने भी विचार रखे। संगोष्ठी में डॉ. श्वेता चनियाल, डॉ. दीपक टम्टा, डॉ. लता आर्या, प्रो. देव सिंह पोखरिया, प्रो. दया पंत, प्रो. अनिल जोशी, डा. कुसुमलता समेत काफी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें