फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामसभा भट्टखोला के ग्रामीणों ने टाटिक से तल्ली तोली तक बन रहे मोटर मार्ग से उनके गांव को वंचित रखने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र को छोड़कर सड़क निर्माण के लिए दो-तीन किमी जंगल की तरफ सड़क लाने का काम चल रहा है। पीएमजीएसवाई विभाग पर मनमाने तरीके से रोड लाने की शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मोटर मार्ग की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार गांव तक सड़क पहुंचाने की बात करती है वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण करने वाला विभाग आबादी वाले क्षेत्र को छोड़कर जंगल की तरफ सड़क ले जा रहा है। विभाग के मनमाने रवैये के कारण गांव को कोई फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज की थी, लेकिन अभी तक उचित कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने गांव को सड़क से वंचित करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य बडयूड़ा अनिल, प्रधान भटखोला जीवंती देवी, पानसिंह, जीवन राम, हेमा देवी, महादेवी, सुरेश लाल, भगवती देवी, राजेंद्र सिंह, शंकर सिंह, संजू मेर, रामलाल, माया देवी, पूरन राम, मुन्नी देवी, लाल सिंह, कमला मेर, नंदन सिंह, पनूली देवी, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, कोमल मेर, गीता देवी, पुष्पा देवी, रणजीत सिंह, कुंदन बिष्ट, भगवती देवी, मुकेश बिष्ट, मनोज बिष्ट, कमला देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें