अल्मोड़ा। संविदा अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रोवेशन कार्यालय अल्मोड़ा में तैनात संविदा अनुसेवक प्रेम राम ने सातवें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रखा जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य संविदा अनुसेवकों की संविदा अवधि बढ़ा दी गई है जबकि उनका संविदा कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा रहा है। इस कारण वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर देहरादून सचिवालय में प्रदर्शन करने की धमकी दी। (ब्यूरो)