फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के विरोध में धरना, नारेबाजी कर विरोध जताया

विज्ञापन
DDA flats
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने मार्च में विकास शुल्क पर 70 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी जो जनता के साथ छलावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन निर्माण में लगाए जाने वाले शुल्कों को जनता से छुपाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अप्रैल में अल्मोड़ा आगमन पर विकास शुल्क में 70 प्रतिशत शुल्क कम करने की बात कही शेष अन्य शुल्कों के बारे में कोई जानकारी और घोषणा नहीं करना जनता को धोखा देना है। उन्होंने कहा कि समिति के आंदोलन और विरोध के बाद डीडीए द्वारा वार्ता स्वरूप बोर्ड बैठक कराने का आश्वासन दिय गया। जिसके लिए 15 दिन का समय मांगा गया। समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जब तक प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक जनहित में आंदोलन जारी रहेगा।
अध्यक्षता आनंदी वर्मा ने और संचालन अख्तर हुसैन ने किया। धरने पर समिति के संयोजक प्रकाश जोशी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, केवल सती, अशोक पांडे, हर्ष कनवाल, आनंदी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, रोहित कार्की, लता तिवारी, तारु तिवारी, लीला खोलिया, सुनयना मेहरा, तारा जोशी, दीपांशु पांडे, राजीव कर्नाटक, पीसी तिवारी, लक्ष्मण ऐठानी, सुमित कुमार, मयंक राज, मोहित प्रसाद, मोनू कुमार, मनीष कुमार, तनवीर अहमद, अभिषेक कुमार, शब्बीर, पान सिंह रावत, मनोज वर्मा, कुंदन मर्तोलिया, पुष्कर पांडे, ललित मोहन पंत, बची अधिकारी, गोपाल खोलिया बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें