फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से दो दिन में 60 करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
अल्मोड़ा के बैंककर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों की दो दिनी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान सभी सार्वजनिक बैंकों और शिड्यूल बैंकों की शाखाएं बंद रहीं। भारतीय बैंक संघ द्वारा वेतन में की गई मात्र दो प्रतिशत की बढ़ोतरी से नाराज बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। दो दिन की हड़ताल से नगर में 60 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभा कर भारतीय बैंक संघ की हठधर्मिता को लेकर आक्रोश जताते हुए सरकार से हस्तक्षेप कर उनकी मांगों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की। उन्होंने भारतीय बैंक संघ से सम्मानजनक प्रस्ताव लेकर वार्ता का माहौल बनाने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले समय में उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वह लोग फिर हड़ताल करने को बाध्य होंगे। हड़ताल से बुधवार को 40 करोड़ और बृहस्पतिवार को करीब 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। सभा को एसबीआई शाखा सचिव नरेश सिंह रावत, बैंक आफ इंडिया के अमर सिंह भाकुनी, एसबीआई यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मोहन चंद्र कांडपाल, महासचिव ललित मोहन पंत कनरा बैंक इम्पलाइज यूनियन के राज्य अध्यक्षर सीएस मर्तोलिया, राजेंद्र टम्टा ने संबोधित किया। संचालन आंचलिक सचिव अनूप साह ने किया। प्रदर्शन में जीवन सिंह बिष्ट, चित्रा, संदीप रावत, दीप पांडे, वंदना, शशि, तरुण सिंह, पुष्पा, पान सिंह, यासर अंसारी, आयुष, राकेश बगडवाल, जीवन सिंह किरौला, दीप चंद्र तिवारी, हेमंत कुमार, आयुष गर्ग समेत विभिन्न बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।

कुछ एटीएम खाली तो कुछ में खासी भीड़ रही
अल्मोड़ा। दो दिनी बैंक हड़ताल से आम लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। खासकर अंतिम दो दिन वेतन, पेंशन आदि का भुगतान होता है और सामान्य दिनों की अपेक्षा बैंक में भी कामकाज अधिक होता है। नगर के एटीएम में भी सीमित पैसा ही लोगों को मिला। कुछ एटीएम में पैसा खत्म भी हो गया था। जिन एटीएम में पैसा था वहां खाताधारकों की काफी भीड़ लगी हुई दिखी।
विज्ञापन


बागेश्वर। त्वरित एवं शीघ्र वेतन पुनरीक्षण समझौता करने, वेतन में पर्याप्त वृद्धि एवं अन्य सेवा शर्तों में सुधार सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने बृहस्पतिवार को भी हड़ताल की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैंक बंद कर प्रदर्शन किया। सभी प्रमुख बैंकों में दो दिनों तक लेनदेन ठप रहने से करीब 30 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है। इस दौरान एसबीआई के बाहर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार 11वां वेतन समझौता लागू करने में आनाकानी कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष हीरा पपोला, सुंदर सिंह, आरपी साह, दर्शन कोहली, देवेंद्र सिंह, भुवन मटेला आदि थे। इधर बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण सभी प्रमुख बैंकों में कोई कामकाज नहीं हुआ। दो दिन से बैंकों में लेनदेन ठप होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें